Kailash Gehlot Joins BJP: कैलाश गहलोत ने ली BJP की सदस्यता, कल ही AAP पार्टी से दिए थे इस्तीफा

Date:

Kailash Gehlot Joins BJP: कैलाश गहलोत ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मंत्री पद और आम आदमी पार्टी (आप ) से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को राष्ट्रीय कार्यालय में उन्हें भाजपा ज्वाइन कराई है।

इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित अन्य नेताओं ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

कैलाश गहलोत का परिचय

कैलाश गहलोत का जन्म 22 जुलाई, 1974 को नजफगढ़ में हुआ था।

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से पढ़ाई की है।

सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट वकालत कर चुके हैं।

दिल्ली के जाट बहुल नजफगढ़ विधानसभा से कैलाश गहलोत वर्तमान विधायक हैं।

वर्ष 2015 में उन्होंने विधानसभा का पहला चुनाव जीता था।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related