CG BREAKING : Discussion on DF Fund scam in Kabirdham…
कबीरधाम, छत्तीसगढ़, 29 सितंबर 2025/पत्रकार दीपक तिवारी। जिले में डीएफ फंड के उपयोग को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। यह फंड पहले स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे जनहित के कार्यों में इस्तेमाल होता था, जिसमें शिक्षामित्रों का वेतन भी शामिल था। लेकिन अब शिक्षामित्रों को फंड से हटा दिया गया है और वही पैसा सड़क, पुल-पुलिया और मकान निर्माण जैसे कामों में लगाया जा रहा है।
बोड़ला ब्लॉक में फंड का केंद्रित खर्च –
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बोड़ला ब्लॉक में सबसे अधिक राशि आवंटित की गई है। सूत्रों के अनुसार, यहां 13 करोड़ 42 लाख 78 हजार रुपए के कार्यों के लिए फंड आमंत्रित किया गया। विशेषज्ञों और जानकारों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर फंड का एक ही ब्लॉक में केंद्रित होना भ्रष्टाचार की संभावना को उजागर करता है।
मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत –
इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच चुकी है। कवर्धा से रायपुर तक इस मुद्दे पर जोरदार चर्चा हो रही है। स्थानीय लोग और जानकार सवाल कर रहे हैं कि –
शिक्षामित्रों को क्यों फंड से हटा दिया गया?
डीएफ फंड का प्राथमिक उद्देश्य बदलकर निर्माण कार्यों में क्यों लगाया जा रहा है?
बोड़ला ब्लॉक में इतनी भारी राशि क्यों केंद्रित की गई?
विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला केवल फंड आवंटन का नहीं, बल्कि भारी भ्रष्टाचार और गबन का संकेत है। जनता अब सरकार और प्रशासन से पारदर्शी जवाब की मांग कर रही है।
