JYOTI ALOK PATCH UP : Jyoti-Alok together again, have you forgotten their story?
रायपुर डेस्क। सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक छाया रहा ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या का विवाद अब आखिरकार खत्म हो गया है। करीब ढाई साल तक चले आरोप-प्रत्यारोप और जांच के बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया है।
JYOTI ALOK PATCH UP : ज्योति-आलोक फिर साथ, दोनों की कहानी भूल गए ?
ताजा जानकारी के मुताबिक, दोनों अब एक ही छत के नीचे रह रहे हैं। इस बीच ज्योति मौर्या को प्रमोशन भी मिला है और उनकी पोस्टिंग नोएडा में हुई है। वहीं आलोक मौर्या भी उनके साथ हैं और अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह हाल ही में यूपी पीसीएस इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन फाइनल लिस्ट में नाम नहीं आया।
CG ACCIDENT : बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, 3 महिलाओं की मौत
इस पूरी कहानी की शुरुआत 2010 में शादी से हुई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन 2015 में ज्योति के PCS बनने के बाद रिश्ते में दरार आने लगी। आलोक का आरोप था कि उन्होंने पत्नी की पढ़ाई में पूरा साथ दिया, लेकिन सफलता मिलने के बाद उन्हें नजरअंदाज किया गया। वहीं ज्योति की तरफ से भी कई आरोप लगे।
मामला तब और गर्माया जब आलोक ने भ्रष्टाचार और अफेयर तक के आरोप लगा दिए। जांच भी बैठी, लेकिन बाद में उन्होंने शिकायत वापस ले ली और केस खत्म हो गया।
CG BREAKING : 17 साल बाद पलटा फैसला… अमित जोगी को उम्रकैद
पूरा मामला सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि हर कोई अपनी राय दे रहा था। लेकिन अब अचानक दोनों का साथ आना सबको चौंका रहा है। माना जा रहा है कि परिवार की पहल से बातचीत शुरू हुई और आखिरकार रिश्ते को एक और मौका दिया गया।

