जूनियर चेम्बर इंटरनेशनल (जेसीआई) राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी अंशु सराफ़ छत्तीसगढ़ प्रवास पर 4 अगस्त को होंगे रायपुर में।

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर जूनियर चेम्बर इंटरनेशनल (जेसीआई) इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी अंशु सराफ़ छत्तीसगढ़, विदर्भ एवं ओडिशा( मंडल 9 ) के अधिकारिक प्रवास पर 3 और 4 अगस्त को रहेंगे ।उनके साथ जेसी राजेश सराफ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष , जेसी राजेश अग्रवाल सीनेट बोर्ड डायरेक्टर , जेसी आशीष अग्रवाल जोन अध्यक्ष साथ रहेंगे।

जेसी अंशु सराफ 3 अगस्त को नागपुर दौरे के पश्चात 4 अगस्त को रायपुर पहुचेंगे , यहाँ ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के विभिन्न अध्याय के लीडर, प्रेसिडेंट एवं मेंबर्स से मुलाक़ात कर जेसीआई के मिशन और विज़न को समाज की भलाई के लिए लागू करने पर चर्चा होगी।

वे यहां राज्यपाल महोदया से एवम अन्य वीआइपी लीडर से भी मुलाकात करेंगे ।

जेसी अंशु शरफ 4 अगस्त को संध्या 6:00 बजे मैक अटोटोरियम -समता कालोनी रायपुर में ज़ोन 9 के लगभग 45 अध्यायों के 400 से ज्यादा जेसीस मेंबर्स की बैठक लेंगे एवं सभी अध्याय अध्यक्ष अपने कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।

यह जानकारी कार्यक्रम के कोर्डिंनेटर जेसी सुभाष साहू द्वारा प्रदान की गई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related