JP NADDA IN RAIPUR : आज भाजपा सदस्यता अभियान में जेपी नड्डा की होगी भागीदारी

Date:

JP NADDA IN RAIPUR: Today JP Nadda will participate in BJP membership campaign.

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्ढा आज 4 घंटे के प्रवास पर रायपुर आ रहे। लोकसभा चुनाव और केंद्र में मंत्री बनने के बाद वे पहली बार आ रहे हैं। वे शाम 4 बजे आकर 8 बजे दिल्ली लौट जाएंगे। वे विधायक कॉलोनी जाकर पूर्व रास सांसद श्रीगोपाल व्यास को भाजपा का सदस्य बनाएंगे।

विमानतल से वे सीधे केनाल रोड पहुँचकर रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। श्री नड्डा नालंदा परिसर पहुँचकर छात्रों से भेंट व चर्चा करेंगे और सदस्यता अभियान में हिस्सा लेंगे। श्री नड्डा देर शाम 7 बजे ठाकरे परिसर में सदस्यता अभियान की समीक्षा करने प्रमुख पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी-सह प्रभारियों की बैठक लेंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related