विपक्षी को झटका, एनडीए में शामिल होंगे ओम प्रकाश राजभर, अमित शाह ने किया स्वागत

Date:

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2023) से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बेंगलुरु में जहां 17 और 18 जुलाई को विपक्षी दलों की बैठक (Opposition Meeting) होने जा रही है, वहीं 18 को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक बुलाई गई है। बैठक में भाजपा के पुराने साथियों के साथ ही कुछ नए दलों को भी न्योता दिया गया है।
इस बीच, यूपी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने की पुष्टि हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार सुबह ट्वीट कर बताया, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में शामिल होने का फैसला किया है। मैं एनडीए परिवार में उनका स्वागत करता हूं।

भाजपा का चिराग व मांझी को न्योता

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सहयोगी दलों को पत्र लिखकर आमंत्रित किया है। नड्डा ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी, शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के सुखदेव सिंह ढींडसा समेत विभिन्न नेताओं को पत्र लिखा है।

    • उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शिरोमणि अकाली दल और जदयू सहित कई पुराने सहयोगी दल NDA से नाता तोड़ चुके हैं।
    • बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाली शिवसेना, अजित पवार की अध्यक्षता वाला राकांपा गुट का शामिल होने तय माना जा रहा है।
    • साथ ही बिहार और उप्र के छोटे दलों तथा पूर्वोत्तर राज्यों के क्षेत्रीय दलों सहित कई नए सहयोगियों के शामिल होने की उम्मीद है।
    • हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की ओर से पार्टी संस्थापक जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन बैठक में शामिल होंगे।
    • टीडीपी के करीबी रहे जन सेना प्रमुख पवन कल्याण भी बैठक में शामिल होंगे। उनका आंध्र प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में प्रभाव है।
    • पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को न्योता नहीं दिया गया है, बल्कि उससे अलग हुए सुखदेव सिंह ढींडसा को बुलाया गया है।
    • उप्र में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के भी राजग में शामिल होने की घोषणा हो गई है।

NDA for 2024

    • शिवसेना (एकनाथ शिंदे)
    • एलजेपी (रामविलास)
    • सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
    • राष्ट्रीय लोक समता पार्टी
    • निषाद पार्टी
    • अपना दल (सोनेलाल)
    • जेजेपी
    • जनसेना
    • एआईएडीएमके
    • तमिल मनीला कांग्रेस
    • भारत मक्कल कालवी मुनेत्र कड़गम
    • ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन
    • एनसीपी (कॉनराड संगमा)
    • एनडीपीपी
    • एसकेएफ
    • मिजो नेशनल फ्रंट
  • एजीपी

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...