J&K C-VOTER EXIT POLL: Shocking exit poll revealed from Jammu and Kashmir
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों पर तीन फेज में वोटिंग हो चुकी है. मतगणना 8 अक्टूबर को होगी. इससे पहले आजतक और सी-वोटर के Exit Poll के नतीजे आज गए हैं. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी. इस बार नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा है, जबकि महबूबा मुफ्ती की पीडीपी और भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर अकेले ताल ठोक रहे हैं. हालांकि इस बार इंजीनियर राशिद की आवामी इत्तेहाद पार्टी अहम रोल निभा सकती है.

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-NC गठबंधन का जलवा –
जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों पर वोटिंग हुई थी. आजतक और सी-वोटर के एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक एनसी और कांग्रेस गठबंधन को 40 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि बीजेपी को 27 से 32 सीटें मिल सकती हैं, पीडीपी के खाते में 6-12 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अन्य के खाते में 6-11 सीटें मिलने का अनुमान है.
कश्मीर घाटी में किसे कितनी सीटें? –
कश्मीर घाटी की 47 सीटों में से नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को 29-33 सीटें, बीजेपी को 0-1 सीट, पीडीपी को 6-10 सीट और अन्य के खाते में 6 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है.
कश्मीर घाटी में किस पार्टी को कितने वोट शेयर मिलने का अनुमान? –
कश्मीर घाटी में 47 सीटों पर वोटिंग हुई थी. इसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस को 41.1 फीसदी, बीजेपी को 3 फीसदी, पीडीपी को 16.6 फीसदी और अन्य को 39,9 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है.
जम्मू की 43 सीटों में से किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान –
आजतक और सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक जम्मू की 43 सीटों में से नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस को संयुक्त रूप से 11-15 सीट, बीजेपी को 27-31 सीट और पीडीपी को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है.

