OMG : तुम्हारी मां-बहन तीजा के दिन शराब पीती हैं … कांग्रेस नेता की महिलाओं पर विवादित टिप्पणी

Date:

OMG : Your mother and sister drink alcohol on Teej day… Congress leader’s controversial comment on women

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के “महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं” वाले बयान से शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में कांग्रेस के पूर्व पार्षद शाबान मंसूरी की आपत्तिजनक टिप्पणी ने आग में घी डालने का काम कर दिया है।

शाबान मंसूरी ने बीजेपी के पूर्व नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर की पोस्ट पर लिखा – “सब महिलाओं पर शराब पीने का आरोप नहीं लगाया था। जो महिलाएं करती हैं, उन्हें समझाया था। क्या वह गलत कहा था? तुम्हारी मां-बहन तीजा के दिन शराब पीती हैं, इसलिए तुम लोगों को बुरा लग रहा है।”

इस टिप्पणी के बाद बवाल मच गया। भाजपा नेता जीएस ठाकुर ने मंसूरी के खिलाफ घमापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 197 सहित धर्म विशेष को लेकर भी केस दर्ज किया है। फिलहाल जांच जारी है।

क्या है पूरा मामला?

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने हाल ही में बयान दिया था कि “मध्यप्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं।

उन्होंने कहा था कि नशाखोरी और ड्रग्स के मामले में प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री मोहन यादव जिम्मेदार हैं।

उनके इस बयान पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं और भाजपा ने कांग्रेस पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया।

अब शाबान मंसूरी की टिप्पणी से यह विवाद और गहरा हो गया है।

प्रदेश की राजनीति में यह मुद्दा गरमा गया है और महिलाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पार्टी पर विपक्ष का दबाव बढ़ गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...

T20 WORLDCUP 2026 : भारत से नहीं भिड़ेगा पाकिस्तान

T20 WORLDCUP 2026 : Pakistan will not face India नई...