उम्मीदवारों की वायरल लिस्ट को JCCJ ने बताया फेक, कानूनी कार्यवाही करने की बात कही

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। वहीं अब लगातार सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। लेकिन अभी तक जनता कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है।

लेकिन इन सबके बीच प्रत्याशियों की एक लिस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, इस लिस्ट को जनता कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने ट्विटर पर उम्मीदवारों की सूची पोस्ट किया है। वहीं इस लिस्ट जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक खारिज किया है।

प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा मिडिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार जनता कांग्रेस के नाम पर कुल 32 सीटों पर टिकट वितरण का सूची जारी किया गया है। जिसका जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे से कोई वास्ता नहीं है। हमारी पार्टी के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में टिकट वितरण को लेकर तैयारी की जा रही है। वर्तमान में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के द्वारा टिकट वितरण का कोई अधिकृत सूची जारी नहीं किया गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे का नाम दुरूपयोग करने वालों पर पार्टी के द्वारा कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...