अंबिकापुर में बेकाबू हुआ पीलिया, 10 दिनों में मिले पीलिया के 60 मरीज..

Date:

Jaundice spreads uncontrollably in Ambikapur, 60 patients found in 10 days.
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में। ताजा मामला अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र का हैं जहाँ पिछले 10 दिनों में पीलिया के करीब 60 मरीज सामने आए हैं। इनमें 2 मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में 13 साल का एक बच्चा और एक युवक शामिल है। शहर के नवागढ़ और मोमिनपुर क्षेत्र में सबसे ज्यादा पीलिया के मरीज मिले हैं।

इलाज के दौरान छात्र की मौत, युवक ने भी तोड़ा दम
दरअसल, नमनाकला खटिक पारा में रहने वाले दिव्यांश राय (13) निजी स्कूल में आठवीं का छात्र था। 19 फरवरी से तबीयत खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पीलिया की पुष्टि हुई।

स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर्स ने उसे रायपुर रेफर किया। परिजन रायपुर नहीं ले जा सके और मिशन अस्पताल में इलाज शुरू कराया। वहां हालत में सुधार नहीं हुआ तो मंगलवार को दूसरे निजी अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

जनपद पारा निवासी सोना लाल (40) की भी पीलिया से मौत हो गई। उसकी जांच नवापारा यूपीएचसी में हुई थी, जहां पीलिया की पुष्टि हुई। युवक ने 22 फरवरी को दम तोड़ दिया।

CMHO पीएस मार्को ने छात्र और युवक की मौत की पुष्टि की और कहा की जिन क्षेत्रों में मौत हुई है, वहां स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

शहर के नवागढ़ और मोमिनपुर क्षेत्र में पीलिया के करीब 60 मरीज मिले हैं। करीब एक महीने से इलाके में मरीज सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल की जांच कराई। कुछ सैंपल में ई-कोलाई बैक्टीरिया खतरनाक स्तर पर पाए गए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related