JANJGIR NEWBORN DEATH : स्वास्थ्य सिस्टम की लापरवाही से नवजात की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, दफन शव को निकालकर कराया गया पोस्टमार्टम

Date:

JANJGIR NEWBORN DEATH : Newborn dies due to negligence of health system, family members make serious allegations, buried body was exhumed and postmortem was conducted

जांजगीर। JANJGIR NEWBORN DEATH जिले के स्वास्थ्य सिस्टम की लापरवाही ने एक नवजात की जान ले ली। मामला शनिवार 17 मई का है, जब बसंतपुर (चांपा) निवासी शिवरात्रि साहू को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन स्टाफ ने छुट्टी का हवाला देकर इलाज से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन सिटी डिस्पेंसरी (पुराना जिला अस्पताल) पहुंचे, जहां बच्चादानी खुल चुकी थी और बच्चा बाहर आने की स्थिति में था, फिर भी डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय रेफर कर दिया।

JANJGIR NEWBORN DEATH बिना समय गंवाए परिजन निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉ. अतुल राठौर द्वारा डिलीवरी कराई गई। लेकिन बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल आयुष्मान (प्रसाद) अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के नाम पर 8 से 10 हजार रुपए रोज की मांग की गई और जब बच्चा मर गया, तब भी परिजनों को उसकी जानकारी नहीं दी गई।

‘दूसरे बच्चे को दिखाकर वसूले पैसे’ – पिता का आरोप

नवजात के पिता जितेंद्र साहू ने आरोप लगाया कि जब रात में बच्चे की मौत हो गई थी, तब भी अस्पताल ने वेंटिलेटर पर किसी दूसरे नवजात को दिखाकर इलाज का बहाना किया और पैसे वसूले। उन्होंने जबरदस्ती अंदर जाकर बच्चे को देखने की मांग की तब मौत की सूचना दी गई।

शव को दफनाने के बाद दर्ज कराई FIR

JANJGIR NEWBORN DEATH मंगलवार को शव मिलने के बाद परिजनों ने नवजात को दफना दिया। अगले दिन कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत को गंभीर मानते हुए पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया। टीआई प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश, एसडीएम ने लिया बयान

परिजनों की शिकायत पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर जांजगीर एसडीएम ने डॉ. आरके प्रसाद के अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर व स्टाफ के बयान दर्ज किए। वहीं डॉ. आरके प्रसाद ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि बच्चा पहले से ही गंभीर था, पानी पी चुका था और नहीं रो रहा था। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

प्रशासनिक जांच और पुलिस कार्रवाई के इंतजार में परिजन

JANJGIR NEWBORN DEATH इस पूरे मामले ने सरकारी अस्पतालों की लापरवाही और निजी अस्पतालों की व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अब परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और पूरा मामला प्रशासनिक व कानूनी जांच के घेरे में है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BJP का मिशन बंगाल : कल सिंगुर में हुंकार भरेंगे PM मोदी, मिलेंगी830 करोड़ की परियोजनाएं

कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल दौरे के दूसरे...

BJP MEETING : नितिन नबीन से मिले नरेश गुप्ता

BJP MEETING : Naresh Gupta met Navin नई दिल्ली। दिल्ली...