जम्मू कश्मीर: किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसे का शिकार हुआ क्रूजर वाहन, 7 लोगों की मौत

Date:

जम्मू कश्मीर। किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के मुताबिक, डंगदुरु पावर प्रोजेक्ट (दचान क्षेत्र) में एक क्रूजर वाहन सड़क हादसे का शिकार हुआ है। ये वाहन परियोजना के श्रमिकों को ले जा रहा था। बचाव अभियान जारी है।इस घटना पर डीसी किश्तवाड़ का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘किश्तवाड़ में पाकल दुल परियोजना का एक क्रूजर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 10 लोग सवार थे, अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।’

इस घटना पर केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘अभी-अभी डीसी किश्तवाड़ डॉ देवांश यादव से डांगदुरु बांध स्थल पर हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे के बारे में बात की। घटना में 7 लोगों की मौत और 1 गंभीर रूप से घायल हुआ। घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।’

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

AI Summit में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, “PM is Compromised” के नारे लगाए

नई दिल्ली: भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई...

छत्तीसगढ़ आ सकते हैं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस प्रमुख ने दी जानकारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में फरवरी 2023 में हुए कांग्रेस महाधिवेशन...