IRCTC is bringing such a 7-day religious journey… where every stop is special!
IRCTC NEWS: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं और अगर आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है। Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) ने South India Temple Run (SHA23) नाम से 6 रात और 7 दिन का आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आप दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।
यह टूर 2 मार्च 2026 से 8 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यात्रा की शुरुआत हैदराबाद एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए होगी और वापसी त्रिची एयरपोर्ट से कराई जाएगी।
ऐसे रहेगा पूरा यात्रा कार्यक्रम
पहला दिन:
हैदराबाद से उड़ान भरकर तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगे। होटल में चेक-इन के बाद कोवलम बीच और अजीमाला शिव प्रतिमा के दर्शन कराए जाएंगे।
दूसरा दिन:
सुबह श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन के बाद कन्याकुमारी के लिए रवाना होंगे। रास्ते में पद्मनाभपुरम पैलेस घुमाया जाएगा। शाम को सनसेट पॉइंट का नजारा दिखाया जाएगा।
तीसरा दिन:
कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल और तिरुवल्लुवर प्रतिमा के दर्शन के बाद रामेश्वरम के लिए प्रस्थान।
चौथा दिन:
रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों के दर्शन और धनुषकोडी भ्रमण।
पांचवां दिन:
एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल देखने के बाद मदुरै पहुंचेंगे। यहां मीनाक्षी अम्मन मंदिर और तिरुमलै नायक पैलेस के दर्शन कराए जाएंगे।
छठवां दिन:
मदुरै से तंजावुर होते हुए त्रिची पहुंचेंगे। इस दौरान बृहदेश्वर मंदिर और रॉयल पैलेस का भ्रमण कराया जाएगा।
सातवां दिन:
त्रिची में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर और जंबुकेश्वर मंदिर के दर्शन के बाद एयरपोर्ट ड्रॉप।
पैकेज में क्या शामिल है?
- 6 दिन का नाश्ता
- 4 दिन का डिनर
- एसी बस से स्थानीय भ्रमण
- ट्रैवल इंश्योरेंस
- टूर एस्कॉर्ट की सुविधा
इसमें क्या शामिल नहीं है?
- लंच और फ्लाइट में भोजन
- मंदिरों के विशेष दर्शन टिकट और एंट्री फीस
- व्यक्तिगत खर्च
- प्रति व्यक्ति खर्च
डबल ऑक्यूपेंसी: ₹36,100
ट्रिपल ऑक्यूपेंसी: ₹34,450
(सिंगल ऑक्यूपेंसी और बच्चों के लिए अलग शुल्क निर्धारित है)
कैंसिलेशन पॉलिसी
- यात्रा से 21 दिन पहले कैंसिलेशन: 30% कटौती
- 21 से 15 दिन पहले: 55% कटौती
- 14 से 8 दिन पहले: 80% कटौती
- 8 दिन से कम या नो-शो: कोई रिफंड नहीं
अगर आप कम बजट में दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों और पर्यटन स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं, तो यह पैकेज आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

