IPS Prakhar Pandey passes away: नहीं रहे IPS प्रखर पांडेय, काफी समय से अस्पताल में थे भर्ती

Date:

IPS Prakhar Pandey passes away: रायपुर। IPS प्रखर पांडेय का रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें उपचार के लिए भिलाई से रायपुर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अर्थक प्रयास के बावजूद उन्हें नहीं बचाए जा सका।

वे वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर सीआईडी विभाग में सेवा दे रहे थे। वे कबीरधाम सूरजपुर एवं दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में बिलासपुर और राजनंदगांव में भी सेवाएं दे चुके हैं। छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रखर पांडेय के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related