CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के IPS अमित कुमार ADG रैंक के लिए इम्पैनल

Date:

CG BREAKING : Chhattisgarh IPS Amit Kumar empanelled for ADG rank

रायपुर। रायपुर से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी Amit Kumar को केंद्र सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यानी ADG रैंक के लिए इम्पैनल कर लिया है।

अमित कुमार फिलहाल छत्तीसगढ़ पुलिस में ADG इंटेलिजेंस के पद पर तैनात हैं और जनवरी 2024 से यह अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। केंद्र सरकार के हालिया आदेश में 1998 बैच के कुल 30 IPS अधिकारियों को ADG या समकक्ष पद के लिए पैनल में शामिल किया गया है, जिसमें उनका नाम भी प्रमुख रूप से शामिल है।

इम्पैनल होने के बाद अब अगर वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाते हैं, तो केंद्र में ADG रैंक के पद पर उनकी पोस्टिंग हो सकती है।

अमित कुमार इससे पहले केंद्रीय एजेंसी Central Bureau of Investigation में संयुक्त निदेशक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं राज्य में वे Rajnandgaon, Bijapur, Janjgir और Durg जैसे जिलों में एसपी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

उनकी ईमानदार छवि और बेहतर सेवा के लिए उन्हें जनवरी 2025 में President’s Police Medal for Distinguished Service से भी सम्मानित किया गया था। पुलिस महकमे में उन्हें भरोसेमंद और प्रभावशाली अधिकारियों में गिना जाता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related