CRICKETER RAPE CASE : IPL क्रिकेटर शिवालिक शर्मा पर दुष्कर्म का आरोप, जानिए पूरा मामला ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CRICKETER RAPE CASE : IPL cricketer Shivalik Sharma accused of rape, know the whole matter ..

जोधपुर/बड़ौदा। CRICKETER RAPE CASE  आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर क्रिकेटर शिवालिक शर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। राजस्थान के जोधपुर में रहने वाली एक युवती ने शिवालिक शर्मा पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना कुड़ी भगतासनी में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला –

CRICKETER RAPE CASE  पीड़िता जोधपुर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर-2 की रहने वाली है। उसने शिकायत में बताया कि फरवरी 2023 में गुजरात के बड़ौदा घूमने के दौरान उसकी मुलाकात शिवालिक शर्मा से हुई। बातचीत के सिलसिले में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर प्यार हो गया। बाद में दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से 28 अगस्त 2023 को सगाई भी कर दी, जिसके लिए शिवालिक जोधपुर आया था।

जबर्दस्ती और धोखे का आरोप –

CRICKETER RAPE CASE  पीड़िता का कहना है कि 27 मई 2024 को शिवालिक जोधपुर में उसके घर आया, उस वक्त घर पर कोई नहीं था। तभी उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। मना करने पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद भी कई बार उसकी सहमति के बिना उससे संबंध बनाए गए।

परिवार की तरफ से सगाई तोड़ने का दावा –

CRICKETER RAPE CASE  शिकायत में पीड़िता ने यह भी कहा कि शादी की बात आगे बढ़ाने के लिए उसे शिवालिक के माता-पिता ने बड़ौदा बुलाया था। लेकिन वहां शिवालिक के माता-पिता ने यह कहकर रिश्ता खत्म कर दिया कि, “अब वो क्रिकेटर बन गया है, इसलिए यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सकता।” इसके बाद उन्होंने सगाई तोड़ दी।

पुलिस ने दर्ज किया केस, गिरफ्तारी की तैयारी –

CRICKETER RAPE CASE  पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और न्यायालय में बयान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि शिवालिक शर्मा की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

VIETNAM BOAT ACCIDENT: भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी!

VIETNAM BOAT ACCIDENT: Boat carrying Indian tourists capsizes!     VIETNAM BOAT...

चाय पर चर्चा:”जब पुलिस सिर्फ वर्दी नहीं, भरोसे का दूसरा नाम बन जाए…”

Discussion over tea पत्रकार दीपक तिवारी कबीरधाम जिले की हर चाय...

US-IRAN WAR: डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरान को धमकी! 

US-Iran War: Donald Trump threatens Iran!       US-IRAN WAR: अमेरिकी राष्ट्रपति...