Trending Nowखेल खबरशहर एवं राज्य

MS DHONI : धोनी ने नहीं कहा हां, ना भी नहीं कही! IPL 2025 के बाद अब क्या होगा?

MS DHONI : Dhoni did not say yes, nor did he say no! What will happen after IPL 2025?

अहमदाबाद, 25 मई 2025। MS DHONI आईपीएल 2025 के लीग चरण के आखिरी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को 83 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीजन का समापन किया। लेकिन इस जीत के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपने आईपीएल भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट ऐलान नहीं किया। धोनी ने कहा कि वे अभी अपने रिटायरमेंट पर कोई फैसला नहीं करेंगे और इसके लिए 4-5 महीने का वक्त लेंगे।

MS DHONI मैच के बाद पोस्ट-प्रेजेंटेशन में धोनी ने कहा, “मेरे पास फैसला करने के लिए 4-5 महीने हैं। कोई जल्दबाजी नहीं है कि क्या करना है। हर साल शरीर को फिट रखने में 50% ज़्यादा मेहनत लगती है। यह क्रिकेट का सर्वोच्च स्तर है। अगर खिलाड़ी प्रदर्शन के आधार पर संन्यास लेने लगें, तो कई 22 की उम्र में ही संन्यास ले लेंगे।

MS DHONI ज़रूरी यह है कि आपके अंदर कितनी भूख है, आप कितने फिट हैं और टीम के लिए कितना योगदान दे सकते हैं। मैं रांची जाऊंगा, बाइक राइड्स का मज़ा लूंगा और दो-तीन महीने बाद सोचूंगा।” धोनी ने आगे कहा, “मैं ये नहीं कह रहा हूं कि अब खत्म हो गया हूं और ये भी नहीं कह रहा कि वापसी करूंगा। मेरे पास समय है।”

सीजन के आखिरी मुकाबले में चेन्नई का धमाकेदार प्रदर्शन

MS DHONI अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 230 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटन्स की टीम 18.3 ओवरों में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स इस जीत के बावजूद अंक तालिका में 10वें (आखिरी) स्थान पर रही। टीम ने 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत दर्ज की। दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स की यह 5वीं हार रही, लेकिन टीम 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है।

धोनी के फैसले पर टिकी नजरें

MS DHONI महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर फैंस और क्रिकेट प्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है। क्या ये आखिरी बार था जब आईपीएल में धोनी को बल्ला घुमाते देखा गया? इसका जवाब आने वाले कुछ महीनों में मिलेगा। धोनी ने साफ कर दिया कि वे बिना जल्दबाजी के सोच-समझकर ही कोई फैसला लेंगे।

 

 

advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: