इंडियन आइडल फेम सायली कांबले ने रचाई शादी, बॉयफ्रेंड के साथ लिए सात फेरे, वायरल हो रहा सिंगर का ब्राइडल लुक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई। इंडियन आइडल 12 से पॉपुलर हुईं सिंगर सायली कांबले अब मिस से मिसेज बन गई हैं। सायली ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड धवल से शादी रचा ली है। सायली और धवल ने 24 अप्रैल को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी की है। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं। हर कोई कपल को शादी की बधाइयां दे रहा है।

खास है सायली का ब्राइडल लुक

सायली ने महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से शादी की है, इसलिए वो महाराष्ट्रीयन स्टाइल में दुल्हन बनी हैं। फ्यूशिया पिंक बॉर्डर वाली पीली साड़ी में सायली दुल्हन के रूप में काफी जंच रही हैं। उन्होंने साड़ी के साथ बैंगनी रंग की शॉल कैरी करके अपने ब्राइडल आउटफिट को कंप्लीट किया। साड़ी के साथ सायली के डबल लेयर्ड नेकपीस, डिजाइनर कमरबंद और ग्रीन कलर की चूड़ियां उनके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा रहे हैं।

दुल्हन की जोड़े में सायली काफी खुश नजर आ रही हैं। सिंगर के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ देखा जा सकता है धवल भी दूल्हे बनकर काफी जंच रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related