T20 WORLD CUP 2026 : IND-PAK मैच से पहले हैंडशेक पर तकरार

Date:

T20 WORLD CUP 2026 : Controversy over handshake before India-Pakistan match

नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले कोलंबो में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैंडशेक विवाद फिर चर्चा में आ गया। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा, “इसका जवाब हम कल मैदान पर देंगे।”

जब यही सवाल भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “24 घंटे इंतजार कीजिए, तब देखेंगे।”

दरअसल, पिछले साल एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। तब सूर्यकुमार ने कहा था कि यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नागरिकों के सम्मान में लिया गया है। इसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के समर्थन के तौर पर भी देखा गया था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

1. मैच खेल भावना से हो

आगा ने कहा कि भारत-पाक मुकाबला अच्छे जज्बे में खेला जाना चाहिए। खेल को राजनीति से अलग रखने की बात कही।

2. रिकॉर्ड बदलने की कोशिश

उन्होंने माना कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ बेहतर नहीं रहा है, लेकिन इस बार अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश होगी।

3. बाबर पर भरोसा

आगा ने बाबर आज़म की फॉर्म पर भरोसा जताया और कहा कि वे टीम के लिए अहम खिलाड़ी हैं।

4. उस्मान के एक्शन पर सफाई

मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों को उन्होंने खारिज किया और कहा कि ICC उन्हें दो बार क्लियर कर चुकी है।

5. बेस्ट इंडियन साइड से खेलना चाहते हैं

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर आगा ने कहा कि वे चाहते हैं भारत अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम के साथ उतरे।

सूर्या का हल्का जवाब

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभिषेक शर्मा मैच खेलेंगे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “अगर पाकिस्तान कप्तान चाहते हैं तो हम अभिषेक को जरूर खिलाएंगे।”

भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार को कोलंबो में खेला जाएगा, जिस पर दोनों देशों के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR NEWS : रायपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

RAIPUR NEWS : Major accident averted at Raipur Airport रायपुर।...

CHHATTISGARH : हिड़मा के गांव में 80 लोग हिरासत में …

CHHATTISGARH : 80 people detained in Hidma village... सुकमा। छत्तीसगढ़...