Home Trending Now INDIA RICHEST PEOPLE 2024 : भारत में अमीरी की सुनामी! 2024 में...

INDIA RICHEST PEOPLE 2024 : भारत में अमीरी की सुनामी! 2024 में HNI की बंपर बढ़ोतरी, जानिए कौन हैं टॉप 10 अरबपति?

0

INDIA RICHEST PEOPLE 2024: Tsunami of wealth in India! Huge increase in HNI in 2024, know who are the top 10 billionaires?

नई दिल्ली। INDIA RICHEST PEOPLE 2024 ‘द वेल्थ रिपोर्ट 2025’ के अनुसार, भारत में अमीरों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है। देश में 2024 में 85,698 हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स (HNI) हो गए हैं, जो 2023 की तुलना में 6% अधिक हैं। दिलचस्प बात यह है कि 2028 तक इनकी संख्या 93,753 तक पहुंच सकती है।

दुनिया के टॉप अमीर देशों में भारत –

INDIA RICHEST PEOPLE 2024 भारत अमीरों की संख्या के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर है।

अमेरिका (9,05,413), चीन मेनलैंड (4,71,634) और जापान (1,22,119) पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

अरबपतियों में भारत का जलवा –

2024 में भारत में अरबपतियों की संख्या 12% बढ़कर 191 हो गई, जबकि 2023 में यह संख्या 165 थी।

INDIA RICHEST PEOPLE 2024 भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति करीब 82.6 लाख करोड़ रुपये है।

अमेरिका और चीन क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

भारत के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट –

नाम कुल संपत्ति (बिलियन डॉलर में)

मुकेश अंबानी 116.6
गौतम अडानी 82.6
सावित्री जिंदल एंड फैमिली 39.3
शिव नाडर 35.6
दिलीप सांघवी 26.7
कुमार बिड़ला 23.5
राधाकिशन दमानी 22.7
साइरस पूनावाला 22.2
कुशल पाल सिंह 18.4
रवि जयपुरिया 18.0

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version