IND vs NZ T20 World Cup 2021: न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया ने घुटने टेके…बनाए 110 रन

Date:

आइसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का 28वां मैच आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जा रहा है। ये मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए हैं।न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

9:10 PM: टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए हैं। रवींद्र जडेजा 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

9:05 PM: बोल्ट ने टीम इंडिया को सातवां झटका दे दिया है। उन्होंने शार्दुल ठाकुर को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट पर 99 रन है।

9:00 PM: टीम इंडिया ने 100 रन के अंदर 6 विकेट गंवा दिए हैं। बोल्ट ने हार्दिक पांड्या को 23 रन पर आउट किया।

8:56 PM: 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 94 रन है। हार्दिक पांड्या 23 और रवींद्र जडेजा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8:50 PM: 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर पांच विकेट पर 78 रन है। 

8:41 PM: भारत मुश्किल में नजर आ रही है। आधी टीम पवेलियन लौट गई है। एडम मिल्ने ने ऋषभ पंत को 12 रन पर बोल्ड कर दिया है।

8:33 PM: 14 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 67/4 है। ऋषभ पंत 11 और हार्दिक पांड्या 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8:27 PM: 12 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 58/4 है। भारत इस समय मुश्किल में लग रहा है। हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत से भारत को जोरदार पारी की उम्मीद होगी।

8:21 PM: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी 9 कन बनाकर आउट हो गए हैं। उनका विकेट ईश सोढ़ी ने लिया।

8:17 PM: 10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 48/3 है। विराट कोहली 9 और ऋषभ पत 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया की उम्मीदें इस जोड़ी पर टिकी हैं।

8:15 PM: 9 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 43/3 है। विराट कोहली 5 और ऋषभ पत 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। 

8:08 PM: रोहित शर्मा के तौर पर टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है। कीवी टीम के स्पिनर ईश सोढ़ी ने आउट किया। रोहित 14 रन बनाकर आउट हुए।

8:00 PM: टिम साउदी ने भारत को दूसरा झटका दिया है। केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 6 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 35/2 है।

7:55 PM: 5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 29/1 है। केएल राहुल 13 और रोहित शर्मा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

7:49 PM: 4 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 14/1 है। केएल राहुल 8 और रोहित शर्मा 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

7:43 PM: भारत का पहला विकेट गिर गया है। इशान किशन बोल्ट की गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 3 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 12/1 है।

7:35 PM: टीम इंडिया ने पहले ओवर में मात्र एक रन बनाया है। केएल राहुल एक रन बनाकर खेल रहे हैं। जबकि इशान ने अभी खाता नहीं खोला है।

7:30 PM: टीम इंडिया की पारी शुरू हो गई है। भारत की तरफ से केएल राहुल और इशान किशन ओपनिंग करने आए हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर डाल रहे हैं।

7:20 PM: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन- मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिचेल, केन विलियमसन (कप्तान), जेम्स नीशम, डेवोन कानवे, ग्लेन फिलिप्स, एडम मिल्ने, मिचेल सेंटनर, ईश शोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।

7:15 PM: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, इशान किशन, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

7:05 PM: भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। भुवनेश्वर कुमार की जगह शार्दुल ठाकुर को खिलाया गया है। वहीं इशान किशन को सूर्यकुमार कुमार की जगह टीम में लिया गया है।

7:00 PM: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related