कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेगा हर साल 1 लाख रू.

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

भाजपा सरकार महिलाओं को देती है 1000 रू. कांग्रेस देगी 8333 रू. प्रति माह

कांग्रेस कार्यकर्ता हर महिला तक घोषणा लेकर जायेंगे

रायपुर/। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस देश के हर वंचित वर्ग के विकास की गारंटी देती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा महिलाओं को 1000 रू. देने की बात करती है। कांग्रेस हर महिला को 8333 रू. महिना देगी। कांग्रेस ने महिलाओं के लिये महालक्ष्मी योजना लागू करने का वायदा किया है। जिससे हर महिला को 1 लाख रू. हर साल देने की गारंटी है। कांग्रेस का मानना है कि देश की उन्नति तभी संभव है जब आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाया जाये। इसलिये कांग्रेस ने मातृशक्ति को आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने का बीडा उठाया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि महिलाओं को 1 लाख रू सालाना देने के कांग्रेस के निर्णय को कांग्रेस के कार्यकर्ता 11 लोकसभा क्षेत्रों के हर महिला मतदाता तक पहुंचायेंगे इस हेतु पार्टी बेनर, पाम्पलेट एवं प्रचार फार्म का सहारा लेगी। जिसके माध्यम से महिलाओं को बताया जायेगा कि कांग्रेस की सरकार उनके आर्थिक उन्नति के लिये कितना बड़ा क्रांतिकारी कदम उठायेगी पूरा भरोसा है लोकसभा में महिलाओं का समर्थन कांग्रेस को मिलेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की केन्द्र सरकार महिलाओं को सालाना 1 लाख देने के अलावा उन्हे आत्म निर्भर बनाने के लिये अनेक कदम उठायेगी। कांग्रेस की सरकार केन्द्रीय नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं की करेगी। आशावर्कर, आंगनबांड़ी तथा मिड्उे मील कार्यकताओं को केन्द्रीय सहायता कांग्रेस की सरकार बनने पर दुगुना किया जायेगा। महिलओं के कानून अधिकारों की रक्षा के लिये प्रत्येक पंचायत में कानूनी सहायक की नियुक्ति की जायेगी। देश के सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिये हास्टल बनाया जायेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related