बृजमोहन किसानों से चर्चा कर बयान देते तो जगहंसाई नहीं होती – कांग्रेस

Date:

रायपुर। भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल द्वारा किसानों के बारदाने में ही धान खरीदी की मांग को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरीश देवांगन, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रामविलास साहू ने बृजमोहन अग्रवाल की किसान विरोधी मांग बताया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 15 साल मंत्री रहे तथा कृषि मंत्री का भी दायित्व संभाल चुके बृजमोहन अग्रवाल को यदि खेती किसानी के बारे में सही जानकारी नहीं है तो भाजपा से जुड़े किसान नेताओं से जानकारी एकत्र करके उसके बाद बयान देना चाहिये ताकि उनकी जग हंसाई न हो। केंद्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ को धान खरीदी के लिये मांगे गये 5.5 लाख गठान बारदानों को नहीं दिया तब राज्य सरकार अपने स्तर पर व्यवस्था कर धान खरीदी शुरू करवाया। किसानों से उनके बारदानों में धान की खरीदी शुरू किया गया। मुख्यमंत्री ने किसानों को उनके द्वारा लाये गये पुराने बारदानों की कीमत भी बढ़ा कर 18 से 25 रू. करवा दिया था। वर्तमान में धान खरीदी आधी से अधिक होने के बाद तथा बारदानों की समुचित व्यवस्था होने के बाद राज्य सरकार ने किसानों से कहा कि वे बारदानों के लिये परेशान न हो सरकार अपने बारदानों में धान की खरीदी करेगी। सरकार के इस निर्णय से किसानों की मदद हुई है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा दिग्भ्रमित है उसे समझ ही नहीं आ रहा कि धान खरीदी के बारे में क्या बयान दे। भूपेश सरकार केंद्र के अवरोध के बावजूद 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के लक्ष्य को पूरा करने जा रही। भाजपा नेता पहले सरकार से बारदाना देने की बात करते थे, अब कहते है सरकार किसानों के बारदानों में धान खरीदे। भाजपा नेता केंद्र से बारदाना देने के बारे में चुप रहते है। केंद्र से उसना चावल लेने के बारे में उनकी बोलती बंद रहती है। सिर्फ घड़ियाली आंसू बहाने अनर्गल बयान देना भाजपा की आदत बन गयी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related