राजापड़ाव क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में लोग भाजपा के परिवर्तन यात्रा में शामिल होने मैनपुर पहुंचे

Date:

मैनपुर। गरियाबंद जिले की मैनपुर झरियाबाहरा में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी परिवर्तन यात्रा जैसे ही पहुंँची भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार बाइक रैली निकाल कर स्वागत किया। पूरा पक्की सड़क मार्ग भगवा रंग से गुलजार था।

राजापडा़व क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी दैनिक राम मंडावी, घनश्याम मरकाम एवं कृष्ण कुमार नेताम के नेतृत्व में राजापडाव क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ता बाइक रैली में शामिल होने पहुंचे थे। मैनपुर वन विभाग मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।
जहां कोकड़ी से पधारे आदिवासी मांदर नृत्य ने सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम में शामिल होने बीजेपी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं मोदी सरकार के केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, कृष्णपाल गुर्जर, भानुप्रताप सिंह वर्मा भी पहुंचे। लगभग 3 घंटे तक सभा का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्रियों एवं भाजपा के नेताओं ने छत्तीसगढ़ राज्य के भूपेश बघेल सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने की संकल्प लिया ।

साथ ही परिवर्तन यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर प्रमुख रूप से सांसद चुन्नीलाल साहू, बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, विधायक शिवरतन शर्मा, अशोक बजाज, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, पूर्व विधायक पिंकी ध्रुव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू,भागीरथी मांझी, हलमन धुर्वा,धनश्याम मरकाम, दैनिक राम मंडावी,कृष्ण कुमार नेताम सहित बडी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता सैकडो़ की संख्या मे उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार

CG BREAKING : SDO arrested while taking bribe बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़...

सरपंच पर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर। छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद नज़र आ...