अभी भी जिंदा है इंसानियत…अमेरिका से वापस आकर भाई-बहन ने ढूंढा गरीब परिवार को…12 साल बाद चुकाया मुंगफली का कर्ज…

नई दिल्ली। बोलते हैं ना जो गरीबा होता है वो दिल का बहुत अमीर होता है। ऐसा ही एक उदाहरण आंध्रप्रदेश से आया है। जहां एक गरीब ने इंसानियन की मिशाल दिखाई। 12 साल पहले जिस मुंगफली वाले ने अमेरिका के भाई-बहन को फ्री में मुंगफली दी थी। उन मुंगफली का कर्ज 12 साल बाद दोनों भाई-बहन ने गरीब परिवार वाले को ढूंढकर उन मुंगफलियों का कर्ज चुकाया है।
दरअसल, साल 2010 में नेमानी प्रणव और उनकी बहन सुचिता आंध्र प्रदेश में एक ठेलेवाले के पास मूंगफली लेने गए थे। दोनों भाई-बहन अपने पिता मोहन के साथ आंध्र प्रदेश के यू कोथापल्ली बीच पर घूमने गए थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि उनकी जेब में पैसे नहीं है और वह अपना पर्स घर पर भूल आए हैं।