SALMAN KHAN WATCH CONTROVERSY : सलमान खान की घड़ी पर विवाद, मौलाना बोले- ‘हराम’, विधायक ने किया समर्थन

SALMAN KHAN WATCH CONTROVERSY : Controversy over Salman Khan’s watch, Maulana said- ‘haram’, MLA supported
भोपाल, 29 मार्च 2025. SALMAN KHAN WATCH CONTROVERSY बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की घड़ी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राम जन्मभूमि स्पेशल एडिशन घड़ी पहनने पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इसे नाजायज और हराम करार दिया। मौलाना के बयान के बाद यह मुद्दा गरमा गया है और देशभर में इस पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सलमान के प्रशंसक उनकी इस पहल का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग आलोचना कर रहे हैं।
विधायक रामेश्वर शर्मा सलमान के समर्थन में उतरे
SALMAN KHAN WATCH CONTROVERSY भोपाल की हुजूर विधानसभा से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “सलमान खान ने किसी का मजाक नहीं उड़ाया, बल्कि उन्होंने एक ऐतिहासिक मंदिर का सम्मान किया है।” उन्होंने आगे कहा, “हिंदुस्तान के हिंदुओं ने ही सलमान को सुपरस्टार बनाया है। आज एक मौलवी चला जाए तो चार लोग कंधा देने नहीं आते, लेकिन सलमान खान के लिए लाखों लोग इकट्ठा हो जाते हैं। यह राम भक्तों का प्यार है।”
मौलाना रजवी का बयान- ‘सलमान करें तौबा’
SALMAN KHAN WATCH CONTROVERSY मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अपने बयान में कहा, “इस्लामिक शरीयत किसी भी मुसलमान को दूसरे धर्मों के धार्मिक प्रतीकों के प्रचार की अनुमति नहीं देती। सलमान खान को तुरंत इस घड़ी को हटाना चाहिए और अपने किए पर तौबा करनी चाहिए।”
34 लाख की घड़ी पर बवाल
SALMAN KHAN WATCH CONTROVERSY सलमान खान ने हाल ही में जेकब एंड कंपनी एपिक एक्स राम जन्मभूमि रोज़ गोल्ड एडिशन घड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत 34 लाख रुपये बताई जा रही है। इस घड़ी में भगवान राम, हनुमान और अन्य देवी-देवताओं की आकृतियां बनी हुई हैं, साथ ही ‘जय श्री राम’ का शिलालेख भी अंकित है।
KRK ने भी किया हमला
SALMAN KHAN WATCH CONTROVERSY फिल्म समीक्षक और डायरेक्टर कमाल आर खान (KRK) ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “जो मुस्लिम ईद पर सलमान की फिल्म देखने जाएंगे, वे बेशर्म हैं।”
सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रिया
SALMAN KHAN WATCH CONTROVERSY इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया पर जोरदार बहस छिड़ी हुई है। कई लोग सलमान खान के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं, तो कुछ उनके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
मामला क्यों हुआ विवादित?
मौलाना का तर्क : इस्लाम में दूसरे धर्मों के प्रतीकों को अपनाना हराम।
विधायक रामेश्वर शर्मा का तर्क : सलमान खान ने धार्मिक सौहार्द्र का संदेश दिया।
KRK का हमला : सलमान खान के मुस्लिम फैंस पर निशाना।
अब देखना होगा कि सलमान खान इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और यह मामला आगे क्या रुख अपनाता है।