MAHADEV SATTA APP CASE CBI RAID : रेड पर अपडेट ! भूपेश बघेल, अनिल टूटेजा, देवेंद्र यादव सहित ये रहे 14 कंफर्म नाम …

MAHADEV SATTA APP CASE CBI RAID : Update on the raid! These are the 14 confirmed names including Bhupesh Baghel, Anil Tuteja, Devendra Yadav …
रायपुर। MAHADEV SATTA APP CASE CBI RAID छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप और अन्य घोटालों की जांच तेज हो गई है। बुधवार सुबह CBI की टीम ने एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व IAS अनिल टूटेजा, कई IPS अधिकारियों और अन्य बड़े नामों के घर CBI ने दबिश दी।
MAHADEV SATTA APP CASE CBI RAID इन अधिकारियों और नेताओं के घर CBI की दबिश
CBI ने महादेव सट्टा ऐप और अन्य मामलों में इन 14 लोगों के ठिकानों पर छापा मारा –
भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री)
अनिल टूटेजा, IAS
अभिषेक पल्लव, IPS
देवेंद्र यादव, विधायक
संजय ध्रुव, ASP
आरिफ शेख, IPS
आनंद छाबड़ा, IPS (घर पर नहीं मिले)
मनीष बंछोर, (भूपेश बघेल के OSD)
प्रशांत अग्रवाल, IPS
सौम्या चौरसिया (पूर्व डिप्टी सचिव)
अभिषेक माहेश्वरी, IPS (घर सील किया गया)
गिरीश तिवारी, TI
निशांत त्रिपाठी, KPS डायरेक्टर
आशीष वर्मा
CBI की कार्रवाई से हड़कंप, ASP अभिषेक माहेश्वरी का बंगला सील
CBI की टीम जब IPS अभिषेक माहेश्वरी के घर छापेमारी करने पहुंची तो वे घर पर नहीं थे। इसके बाद CBI ने उनके बंगले को सील कर दिया। इसी तरह, IPS आनंद छाबड़ा के निवास पर भी छापा मारा गया, लेकिन वे भी घर पर मौजूद नहीं थे।
CBI की छापेमारी से राजनीतिक माहौल गर्माया
CBI की इस कार्रवाई के बाद राजनीति गरमा गई है। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने BJP सरकार पर CBI और ED का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “बार-बार भूपेश बघेल जी को जांच एजेंसियों द्वारा परेशान किया जा रहा है। यह केवल उनकी छवि खराब करने का प्रयास है। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ को चलाने में विफल हो रही है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए ये सब कर रही है।”
MAHADEV SATTA APP CASE CBI RAID भूपेश बघेल का बयान
CBI की छापेमारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “हमने पहले ही कहा था कि हमें डराने के लिए CBI और ED का इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन हम न डरेंगे, न झुकेंगे।”
BJP का पलटवार
BJP नेताओं का कहना है कि CBI की कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है और जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं।
MAHADEV SATTA APP CASE CBI RAID क्या है महादेव सट्टा ऐप मामला?
महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध सट्टेबाजी मामले में करोड़ों रुपये के लेन-देन का आरोप है। इस घोटाले में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर बड़े नामों की संलिप्तता की जांच जारी है।