AMIT SHAH NAXAL REVIEW : अमित शाह ने रायपुर में की नक्सलवाद पर उच्चस्तरीय बैठक, बोले – 31 मार्च से पहले नक्सलवाद होगा इतिहास

Date:

AMIT SHAH NAXAL REVIEW : Amit Shah held a high level meeting on Naxalism in Raipur, said – Naxalism will be history before March 31

रायपुर। AMIT SHAH NAXAL REVIEW केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वामपंथी उग्रवाद की स्थिति पर उच्चस्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित देश की खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए।

AMIT SHAH NAXAL REVIEW बैठक को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार नक्सलवाद के समूल नाश में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि “31 मार्च से पहले ही छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में नक्सलवाद एक इतिहास बन जाएगा।”

AMIT SHAH NAXAL REVIEW गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के कारण कई पीढ़ियाँ बर्बाद हुई हैं और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि यह फिर से सिर न उठा सके। उन्होंने नक्सल विरोधी अभियान में राज्यों और केन्द्रीय एजेंसियों के बीच समन्वय को और बेहतर बनाने की जरूरत पर ज़ोर दिया, ताकि एक राज्य से दूसरे राज्य में भाग रहे नक्सलियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

AMIT SHAH NAXAL REVIEW शाह ने छत्तीसगढ़ में विकास और सुरक्षा के मोर्चे पर हो रही प्रगति को संतोषजनक बताया। उन्होंने ‘नियद नेल्लानार’ योजना के प्रभाव क्षेत्र को बढ़ाकर सुरक्षा बलों के शिविरों के 5 किलोमीटर के बजाय 10 किलोमीटर के दायरे तक विस्तारित करने का सुझाव दिया। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की जनता को विकास के समान अवसर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।

AMIT SHAH NAXAL REVIEW बैठक में आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक, गृह मंत्रालय के विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा), सीआरपीएफ, एनआईए, बीएसएफ, आईटीबीपी के महानिदेशक, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

AMIT SHAH NAXAL REVIEW अमित शाह ने दोहराया कि नक्सल विरोधी अभियानों का मोमेंटम किसी भी सूरत में कम नहीं होना चाहिए और इसे स्केटर्ड होने से बचाना ज़रूरी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS POLITICS : जय-वीरू जोड़ी खत्म?

CG CONGRESS POLITICS : Is the Jai-Veeru pair over? रायपुर।...

CG BOARD EXAM : बोर्ड परीक्षा में पकड़ी गई नकल

CG BOARD EXAM : Cheating caught in board exam सूरजपुर....