Trending Nowदेश दुनिया

Horoscope Today 24 October 2021: माता लक्ष्मी की इन चार राशि वालों पर रहेगी विशेष कृपा, पढ़ें रविवार का राशिफल

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। आज व्यापार के सिलसिले में आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और उनकी मदद से आप अपने व्यापार की गति को भी तेज करने में सफल रहेंगे। आज कार्यलय में आपको कुछ गुजरने की इच्छा रहेगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और उनकी मदद से आपके कैरियर में भी तरक्की होगी। विवाह योग्य के जातकों के लिए उत्तम अवसर प्रदान करेगा।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज के दिन जो लोग आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनके लिए उत्तम अवसर आएंगे। परिवार में भी आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपनी दूरदर्शिता का असर अपके काम पर भी पड़ेगा, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा, लेकिन आज परिवार में यदि कोई कलह होगी, तो उसमें आपको कुछ तनाव हो सकता है। आज यदि कोई लाभ का अच्छा अवसर आपके सामने आये, तो आपको उसे तुरंत लेना होगा। जीवन साथी के साथ आज आप मधुरता बनाए रखें, नहीं तो संबंधों में दरार आ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपके कार्यक्षेत्र में यदि आपके सहयोगियों से कोई अनबन चल रही है, तो उसमें आज सुधार आयेगा। यदि आप किसी योजना में धन लगाना चाहते हैं, तो फिलहाल के लिए रुक जाएं, नहीं तो वह नुकसानदायक हो सकता है। आज समाज में आप अपनी एक अच्छी छवि बनाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को नए ज्ञान का अनुभव प्राप्त होगा, लेकिन आज आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आपको सतर्क रहना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फायदायक रहने वाला है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिसमें अपने भाई से सलाह मशवरा भी करेंगे। आज व्यापार की कुछ परिस्थितियां आपको निराश कर सकती हैं। ससुराल पक्ष से भी आज आपको किसी सदस्य के कारण वाद विवाद बन सकता है। संतान के व्यापार में निवेश यदि आज आप करेंगे, तो वह आपके लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ दर्शन की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए और दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नई जमीन जायदाद का सौदा कर सकते हैं, लेकिन आज आप ज्यादा खुले दिल से  धन खर्च ना करें, नहीं तो आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज संतान के विवाह के लिए कोई प्रस्ताव आएगा, तो आप उसको मंजुरी दे सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की आज अपने साथी से कोई बहस बाजी हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको अकस्मात कोई ऐसा कार्य आ सकता है, जिसमें आपको अपने दिन के डेली रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। यदि आज आपके पास समय की कमी ना हो, तो आप अपने रुके हुए कार्य को पहले पूरे करने की सोचे। आज आप अपने घर की रंगाई पुताई पर भी का काम भी करवा सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा खर्चा कर सकते है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। प्रेम जीवन को स्थाई रिश्तो में बदलने के प्रयास आज आपके सफल होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बनाए रखेगा। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, उनको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो वह भी आज कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज अपने अभिभावकों की तरफ से प्रोत्साहन मिल सकता है। आज आप किसी विदेश में रह रहे परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।  नौकरी में आज आपको महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके भविष्य के लिए गए निर्णय सार्थक होंगे। आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों को भी बाटेंगे। सायंकाल के समय आज आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। यदि आज आपको  किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं, क्योंकि इसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह समाप्त होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किया वादा पूरा करने में सफल रहेंगे। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए आज कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। आज आप अपने घर की साफ सफाई व साज सज्जा की चीजों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते है। आज यदि कहीं निवेश करने की सोचे, तो बहुत ही सावधानी से करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आपका अपने साले और बहनोई से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज आप की मधुर वाणी के कारण सुलझता दिख रहा है, लेकिन ऑफिस में आज आपके ऊपर को झूठे आरोप लगाए जा सकते हैं, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज कुछ भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच विचार करेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कठिन परिश्रम करने वाला रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। वह भी आपके मन मुताबिक नहीं मिलेगी, लेकिन आज आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। घर में आज किसी  सदस्य से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है, लेकिन सायंकाल तक वह आपके पिताजी की मदद से समाप्त होता दिख रहा है। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों व सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा, लेकिन आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। आज यदि आप किसी भी कार्य को करेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप उसी कार्य को करने की कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। व्यापार में आज आपको किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है। यदि आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आपको अपने उस निर्णय के लिए पछताना पड़ सकता है।

 

Share This: