हिमंता बिस्वा सरमा नया-नया मुल्ला है, प्याज ज्यादा खाएगा : भूपेश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम सीएम को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, हिमंता बिस्वा सरमा नया-नया मुल्ला है, प्याज ज्यादा खाएगा। अभी-अभी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गया है, इसलिए वह ज्यादा बोल रहे हैं, बाकी लोग कम बोल रहे हैं। CM भूपेश गुरुवार को मीडिया से बात कर रहे थे। हिमंता बिस्वा ने कहा था कि कांग्रेस को वोट देना, बाबर को प्रोत्साहन देनाा है।

भूपेश बघेल ने कहा कि, यहां राम वन गमन पथ 15 साल तक क्यों नहीं बनवाया?, इसका जवाब वो लोग नहीं दे पाएंगे। जो छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जानते नहीं, वो बयान दे रहे हैं। चुनाव आयोग को इस तरह की बयानबाजी पर लगाम लगाना चाहिए। निर्वाचन में शिकायत हुई तो पलटी मार रहा था पलटू राम।

सांसद रवि किशन के बुलडोजर वाले बयान पर बघेल बोले, पूरी स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। रमन सिंह के साथ पहले दो अधिकारी थे, वह अडानी के संपर्क में है। वही लोग स्टोरी प्लान कर रहे हैं और इसी हिसाब से कार्रवाई हो रही है। बदनाम करने की साजिश और गिरफ्तारी भी चल रही है। ईडी और आईटी के माध्यम से चुनाव लड़ा जा रहा है।

बोनस देने पर और कर्ज माफी के विकल्प वाले रमन सिंह के सवाल पर बघेल ने कहा भारत सरकार में 2014 में बोनस देने पर प्रतिबंध लगाया था। उसे हटा दिया क्या..? मैंने पत्र भी लिखा था प्रधानमंत्री को कि, प्रतिबंध हटा दीजिए और मैं बोनस दूंगा। पहले ये स्पष्ट तो करें की प्रतिबंध हटाया क्या?

महंगाई पर बघेल ने कहा कि, लगातार पेट्रोल और डीजल, रसोई गैस, तेल जैसे पदार्थों में महंगाई देखने मिल रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में महंगाई से जूझने के लिए कई योजनाएं लेकर आई है। प्याज के रेट देखकर भी आंसू आने लगे है।कांग्रेस ने घोषणा पत्र में गैस सिलेंडर 500 सब्सिडी देने की बात कही गई है। र्ज माफी है, 32 रुपए क्विंटल धान है। फ्री शिक्षा, राशन जैसी घोषणाएं है उससे लोग प्रभावित है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related