Trending Nowशहर एवं राज्य

HEMANT SOREN JHARKHAND CM : तीसरी बार सीएम बनेंगे हेमंत सोरेन, इस तारीख को लेंगे शपथ

HEMANT SOREN JHARKHAND CM: Hemant Soren will become CM for the third time, will take oath on this date

रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। अब शपथ ग्रहण की तारीख भी सामने आ गई है।

गुरुवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आईएनडीआईए गठबंधन के नेताओं को राजभवन आमंत्रित किया। दोपहर करीब 12.30 बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता राजभवन पहुंचे। यहां शपथ ग्रहण की तारीख तय की गई।

राजभवन की ओर से अधिसूचना जारी कर आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। माना जा रहा है कि रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह होगा। हेमंत सोरेन के साथ कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

हेमंत सोरेन कब-कब बने झारखंड के मुख्यमंत्री –

झारखंड में इसी साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से कुछ महीने पहले ही हेमंत सोरेन को जमानत मिलना अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में हेमंत ही आईएनडीआईए का चेहरा होंगे।

इस बीच, जमानत मिलते ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की जल्दबाजी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। भाजपा ने इस पर सवाल उठाया है, वहीं सत्ता पक्ष का मानना है कि अब हेमंत सोरेन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर काम करेंगे। बता दें, तमाम आरोप लगने और सलाखों की पीछे पहुंच के बाद भी केजरीवाल ने इस्तीफा नहीं दिया है।

झारखंड विधानसभा का गणित –

81 सदस्य झारखंड विधानसभा में कुल
45 विधायक अभी सत्ताधारी धड़े के पास
24 विधायक हैं भाजपा के पास

कब हुई जेल, कैसे मिली जेल, पढ़िए टाइम लाइन –

8 अगस्त 2023: जमीन घोटाला मामले में ईडी ने पहली बार हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए समन जारी किया।

16 जनवरी 2024: आठवां समन जारी। पहली बार पेश होने के लिए तैयार हुए।

20 जनवरी 2024: ईडी ने पहली बार हेमंत सोरेन का बयान दर्ज किया।

23 जनवरी 2024: ईडी ने फिर समन जारी किया।

29 जनवरी 2024: ईडी के अधिकारियों ने हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर पहुंचे। झारखंड सीएम लापता हुए। बाद में रांची में विधायकों की बैठक लेते नजर आए।

31 जनवरी 2024: हेमंत सोरेन को ईडी ने हिरासत में लिया और पूछताछ की। सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दिया। ईडी ने गिरफ्तार किया।

4 फरवरी 2024: हेमंत सोरेन ने जमानत के लिए झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

3 मई 2024: झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत की अर्जी खारिज की।

7 मई 2024: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए जमानत मांगी।

22 मई 2024: सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत देने से मना कर दिया।

27 मई 2024: सोरेन ने फिर झारखंड हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की।

13 जून 2024: हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, 28 जून को सुनाया जाएगा फैसला।

28 जून 2024: हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को जमानत दी।

Advt_160oct2024
Advt_19_09
cookies_advt2024_08
advt_001_Aug2024
july_2024_advt0001
Share This: