छत्तीसगढ़ में जारी है भारी बारिश, इन जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा, प्रशासन हुआ अलर्ट

Date:

  • छत्तीसगढ़ में जारी है भारी बारिश, इन जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा, प्रशासन हुआ अलर्ट

रायपुर। छत्तीगसढ़ में एक बार मानसून फिर से सक्रिय हो गया हैं। आज राजधानी समेत अन्य जिलों में सुबह से ही झमामझम बारिश हो रही हैं। इधर बस्तर संभाग में बीते चार दिनों से हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं कई गांवों से संपर्क टूट गया हैं। लगातार बारिश से जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ चेतावनी
राजधानी रायपुर में आज सुबह से रूक-रूक कर झमाझम बारिश हो रही हैं। वहीं अन्य जिलों में भी एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है।

झमाझम बारिश से मंडराया बाढ़ का खतरा
दक्षिण छत्तीसगढ़ में बीते 72 घंटों से झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते एक बार फिर कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। रायपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग भारी बारिश के चलते प्रभावित हुआ हैं। सोनारपाल के पास मककंउी नदी में बाढ़ का पानी भरने से संपर्क टूट गया हैं। वहीं पूरी तरह से गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई हैं। इधर नदी किनारे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा हैं। अलर्ट जारी होने के बाद जिला प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुट गई हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

तखतपुर में खुली बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा

New branch of Bank of Baroda opened in Takhatpur रायपुर।...

CHHATTISGARH : HIV पॉजिटिव महिला से बदसलूकी!

CHHATTISGARH : Mistreatment of HIV positive woman! रायपुर। जगदलपुर के...