दो वाहनों में आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, 9 घायल

Date:

बलरामपुर । जिले के ग्राम पंचायत परसा पानी मुख्य मार्ग में शाम 7:30 बजे दो बोलेरो वाहन की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट में एक बच्ची समेत कुल 9 लोगों को चोट लगी है।

घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद उन्हें अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया है। बोलेरो वाहन में सवार चार लोग नशे में धुत थे और हादसे का कारण भी शराब ही बनी।

एक बोलेरो वाहन जिसमें 5 लोग सवार थे वह लोग जशपुर जिले के डुमरी से अंबिकापुर की तरफ जा रहे थे जबकि दूसरे बोलेरो वाहन में 4 लोग सवार थे। यह लोग अंबिकापुर से शंकरगढ़ जा रहे थे तभी बरसा पानी के पास आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया है। वहां 3 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related