HARYANA NEW DGP : Government approves name of Ajay Singhal from UPSC panel…
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस में शीर्ष नेतृत्व बदल गया है। राज्य के डीजीपी ओपी सिंह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए, जिसके साथ ही 1992 बैच के सीनियर IPS अधिकारी अजय सिंघल को हरियाणा का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त कर दिया गया है। अजय सिंघल अब ओपी सिंह की जगह प्रदेश की कानून-व्यवस्था की कमान संभालेंगे।
हरियाणा DGP की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की समिति ने तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का पैनल तैयार कर राज्य सरकार को भेजा था। सरकार ने इस पैनल पर विचार के बाद अजय सिंघल के नाम को अंतिम मंजूरी दी। अजय सिंघल का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से न्यूनतम दो वर्ष या अगले आदेश तक रहेगा।
UPSC के पैनल में पूर्व DGP शत्रुजीत कपूर का नाम भी शामिल था, जो 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी होने के चलते सबसे सीनियर थे। हालांकि, IAS सुसाइड केस से जुड़े विवाद के कारण सरकार ने उन्हें दोबारा डीजीपी बनाए जाने का फैसला नहीं लिया। इससे पहले भी शत्रुजीत कपूर अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे और उन्हें पद से हटाया गया था।
ओपी सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद अजय सिंघल की नियुक्ति को हरियाणा पुलिस के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नए डीजीपी के नेतृत्व में प्रदेश की कानून-व्यवस्था को किस दिशा में आगे बढ़ाया जाता है।

