HARBHAJAN SINGH CONTROVERSY : हरभजन सिंह का पाक खिलाड़ी से हाथ मिलाना बना विवाद …

Date:

HARBHAJAN SINGH CONTROVERSY : Harbhajan Singh’s handshake with a Pakistani player sparks controversy…

नई दिल्ली। अबू धाबी T10 लीग में पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। दरअसल, 19 नवंबर को खेले गए मैच के बाद उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहनवाज दहानी से हाथ मिलाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। यह मामला इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि हरभजन पहले पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध खत्म करने की वकालत कर चुके हैं।

कथनी–करनी पर सवाल

एशिया कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाक खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से दूरी बनाए रखी थी। खुद हरभजन ने भी तब कहा था कि जब तक भारत-पाक संबंध बेहतर नहीं होते, तब तक क्रिकेट नहीं होना चाहिए। ऐसे में दहानी से हाथ मिलाने पर उनकी “कथनी और करनी” पर सवाल उठ रहे हैं और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

मैच में क्या हुआ?

नॉर्दर्न वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114/1 का स्कोर बनाया। जवाब में हरभजन की कप्तानी वाली एस्पिन स्टैलियंस लक्ष्य से 4 रन पीछे रह गई।

शाहनवाज दहानी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने 2 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट।

आखिरी ओवर में दहानी ने 8 रन डिफेंड किए और हरभजन आखिरी गेंद पर रन-आउट हुए।

मैच खत्म होने के बाद हरभजन ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, इसी दौरान दहानी भी सामने आए और दोनों ने हाथ मिलाया।

क्यों बढ़ा विवाद?

कुछ महीने पहले ही WCL में भारतीय दिग्गज युवराज, रैना, इरफान, शिखर, हरभजन ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। टीम ने आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के मुकाबले से दूर रहने का फैसला किया था।

अब हरभजन का दहानी से हाथ मिलाना उसी रुख के विपरीत माना जा रहा है।

टूर्नामेंट विवरण

अबू धाबी T10 लीग 18 नवंबर से शुरू हुआ है और 30 नवंबर को इसका फाइनल खेला जाएगा। क्वेटा कैवेलरी, नॉर्दर्न वॉरियर्स, डेक्कन ग्लैडिएटर्स, एस्पिन स्टैलियंस सहित कई टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related