GURUCHARAN SINGH HOME RETURN : 25 दिन बाद वापस लौटे गुरुचरण सिंह सोढ़ी, एक्टर ने खुद दी सारी जानकारी

Date:

GURUCHARAN SINGH HOME RETURN: Gurucharan Singh Sodhi returned after 25 days, the actor himself gave all the information.

इंदौर। टेलीविजन का फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह सोढ़ी पिछले काफी दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। खबरें मिली थीं कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं। अब वे शुक्रवार को घर लौट आए हैं। कई दिनों तक गायब रहने के बाद अब एक्टर खुद घर लौट आए हैं। एक्टर के परिवार ने दिल्ली में उनकी गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवाई थी। उनके वापस लौटने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की है, जिसमें उन्होंने घर से चले जाने की वजह बताई है।

एक्टर ने खुद दी सारी जानकारी

बता दें कि दिल्ली पुलिस गुरुचरण सिंह के अपहरण का मामला दर्ज किया था। एक्टर को ढूंढने के लिए पुलिस लगातार कोशिश कर रही थी। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने भी उनके लौटने की पुष्टि कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गुरुचरण ने पूछताछ में बताया है कि वे अपना सांसारिक जीवन छोड़ चुके हैं और धार्मिक यात्रा पर थे। वे पिछले कुछ दिनों से अमृतसर और लुधियाना जैसे शहरों में गुरुद्वारों में रुके थे। बाद में उन्हें एहसास हुआ और वे घर लौट आए। दरअसल, 22 अप्रैल को एक्टर को दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। वे फ्लाइट में नहीं चढ़े और लापता हो गए। उनका फोन नंबर 24 अप्रैल तक सक्रिय बताया था।

गुमशुदगी की शिकायत की गई थी दर्ज –

जिस दिन से वे लापता हुए, उस दिन के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए थे। इसमें एक्टर अपनी पीठ पर एक बैग लेकर चलते हुए दिखाई दे रहे थे। इसके बाद गुरुचरण सिंह के पिता हरजीत सिंह ने 26 अप्रैल को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद आईपीसी की धारा 365 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने बताया था कि एक्टर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, उन पर कई सारा कर्जा था। गुरुचरण के इस तरह लापता होने से उनके परिवार वाले काफी परेशान थे।

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : रेणु पिल्ले को मिला बड़ा पद!

CG BREAKING: Renu Pillai gets a big post! रायपुर. रायपुर...

BHABANIPUR SEAT UPDATE : सीएम ममता बनर्जी हारी चुनाव …

BHABANIPUR SEAT UPDATE : CM Mamata Banerjee lost the...

CG RAPE CASE: प्रशासन का बुलडोजर एक्शन!

CG Rape Case: Administration's Bulldozer Action! CG RAPE CASE :...