Trending Nowशहर एवं राज्य

राज्यपाल सुश्री उइके आज तीन दिवसीय भोपाल प्रवास पर होंगी रवाना

रायपुर,राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 27 जनवरी 2023 से 29 जनवरी 2023 तक भोपाल प्रवास पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुश्री उइके 28 जनवरी 2023 को दोपहर 12ः00 बजे भोपाल में ‘मध्यप्रदेश में चुनाव और नवाचार’’ किताब से संबंधित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद राज्यपाल सुश्री उइके शाम 04ः00 बजे श्यामला हिल, भोपाल में आयोजित हरअवतार वेलफेयर सोसायटी के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगी।
प्रवास के अगले दिन 29 जनवरी 2023 को राज्यपाल सुश्री उइके एम.पी. नगर भोपाल में आदिवासी सेवा मंडल द्वारा आयोजित राष्ट्र स्तरीय आदिवासी युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगी।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: