मूवी लवर्स के लिए खुशखबरी! सिनेमाघरों में 16 सितंबर को मात्र 75 रुपए में मिलेगी मूवी टिकट

Date:

मुंबई: 16 सितंबर को देशभर में राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाया जाएगा. इस मौके पर पूरे भारत के थिएटरों में मात्र 75 रुपये में फिल्में दिखाई जाएंगी.75 रुपए में टिकट खरीदने के लिए आपको सिनेमा हॉल के बाहर से टिकट खरीदना होगा.यह सुविधा केवल आम मूवी थिएटर में ही नहीं बल्कि पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस, मिराज, कार्निवाल और वेव समेत तमाम जगहों भी उपलब्ध रहेगी. बता दें, कोरोना काल के दौरान लंबे समय तक सिनेमाघरों पर ताला लग गया था, जिससे मूवी थिएटर का काफी नुकसान हुआ था. हालांकि,अब चीजें धीरे-धीरे नॉर्मल हो रही हैं, तो सिनेमा हॉल्स मूवी लवर्स को थिएटर्स तक लाना चाहते हैं. इस मुहिम के साथ करीब 4000 थिएटर जुड़ेंगे, जो 16 सितंबर को कम दामों में फिल्म दिखाएंगे.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related