GOLD SILVER PRICE : Gold and silver prices are cheap! Is this the right time to buy, or will prices fall further?
नई दिल्ली। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो ये सही टाइम हो सकता है। इस हफ्ते दोनों धातुओं के दामों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। सोना सीधे 11 हजार रुपये लुढ़ककर 1.47 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जो पिछले हफ्ते 1.58 लाख था।
चांदी की बात करें तो इसमें भी बड़ी गिरावट आई है। 2.60 लाख रुपये प्रति किलो से गिरकर अब ये 2.32 लाख पर पहुंच गई है। यानी करीब 28 हजार रुपये की सीधी कमी।
इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण मिडिल ईस्ट में चल रही जंग है। निवेशक अब सोना-चांदी बेचकर कैश यानी डॉलर जमा कर रहे हैं, जिससे इनकी कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।
अगर पिछले कुछ महीनों का ट्रेंड देखें, तो सोना और चांदी दोनों अपने ऑलटाइम हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। चांदी तो करीब 1.53 लाख तक टूट चुकी है, जो अपने आप में बड़ा झटका माना जा रहा है।

