Trending Nowशहर एवं राज्य

आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर गौरव पदयात्रा कल दक्षिण विधानसभा में गोवर्धन चौक से प्रारंभ होगी: प्रमोद दुबे

रायपुर : आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर गौरव पद यात्रा जिसमें तिरंगे झंडे के साथ कांग्रेस जन पदयात्रा कर लोगों को 75 की वर्षगांठ की बधाई के साथ साथ भूपेश बघेल जी की सरकार के द्वारा किए गए जनहित कार्यों का प्रचार प्रसार किया जाएगा कल l

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर राजेंद्र नगर गोवर्धन चौक से कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना कर महापौर एजाज ढेबर एवं ब्रिगेडियर प्रदीप यादव तथा शहर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष गिरीश दुबे द्वारा तिरंगा झंडा दिखाकर यात्रा प्रारंभ किया जाएगा।

युवाओं को तिरंगा यात्रा में अधिकाधिक संख्या में जोड़ने हेतु इस अभियान में 75 किलोमीटर की यात्रा 7 दिनों में की जाएगी ।दक्षिण विधानसभा में सभी 22 वार्डों में सघन अभियान चलाकर सभी वर्ग के लोगों से आग्रह किया गया है कि इस यात्रा में शामिल होकर प्रदेश एवं देश का मान बढ़ाये जाने की अपील न नि अध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी प्रमोद दुबे ने की है।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: