CG VIRAL VIDEO : PMश्री स्कूल में रील विवाद, शिक्षिकाओं के वीडियो से मचा बवाल

Date:

CG VIRAL VIDEO : Reel controversy in PM Shri school, teachers’ video creates ruckus

गरियाबंद। प्रधानमंत्री श्री (PMश्री) योजना के तहत संचालित एक स्कूल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा जगत में नई बहस छिड़ गई है। आरोप है कि स्कूल की शिक्षिकाओं ने स्कूल परिसर के भीतर फिल्मी गाने पर रील बनाई, जिससे अभिभावकों और आमजन में नाराजगी है।

बताया जा रहा है कि वीडियो गणतंत्र दिवस के दिन का है। राष्ट्रीय पर्व जैसे गरिमामय अवसर पर “दामाद जी अंगना में पधारे” गाने पर रील बनाए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सरकारी स्कूल परिसर इस तरह की गतिविधियों के लिए उचित स्थान है?

मामले को और संवेदनशील बनाते हुए कुछ स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि एक शिक्षिका ने लव मैरिज के बाद अपने पति को स्कूल परिसर में बुलाया और स्टाफ के बीच निजी माहौल बनाया। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यदि यह सही पाया जाता है तो इसे सेवा नियमों के उल्लंघन के तौर पर देखा जा सकता है।

इसी बीच वसंत पंचमी के अवसर का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें सरस्वती पूजन के बाद शिक्षकों द्वारा फैशन वॉक जैसी प्रस्तुति दी जा रही है। वायरल क्लिप में शिक्षक-शिक्षिकाएं रैंप वॉक अंदाज में चलते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

अभिभावकों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि शिक्षक समाज के आदर्श माने जाते हैं और ऐसे आचरण से छात्रों पर गलत संदेश जा सकता है। वहीं कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का हिस्सा भी बता रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार मामला जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के संज्ञान में पहुंच चुका है। हालांकि अब तक किसी औपचारिक जांच या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। अब सबकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related