Trending Nowशहर एवं राज्य

विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 677 वें दिन किसानों का गांधीवादी सत्याग्रह जारी

 विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 677 वें दिन किसानों का गांधीवादी सत्याग्रह जारी,किसानों ने लगाए नारे बाहरी भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ,अवैध डायवर्सन रद्द करो-रद्द करो,जो किसान का नहीं वो छत्तीसगढ हिन्दुस्तान का नहीं,नए साल में राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे के सत्याग्रह स्थल में पहुंचते ही सैकड़ो किसानों ने गगन भेदी नारे लगाए,छत्तीसगढ़िया मन बर लड़ाईया,अनिल दुबे भैया-अनिल दुबे भैया,किसन मन के लड़ाई जारी हे- जारी हे,आदिवासी किसान की भूमि शासकीय भूमि कब्जा करने वाले करणी कृपा उद्योग भगाओ-छत्तीसगढ़ बचाओ,प्रदेश किसान नेता वेगेन्द्र सोनवेर,छन्नु साहू ने भी संबोधित किया,किसानों ने एक स्वर में सत्याग्रह जारी रखने की घोषणा की,प्रदेश स्तरीय किसान आंदोलन की बनेगी रूपरेखा तुमगांव से महासमुंद जिलाधीश तक करेंगे किसान पदयात्रा, माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करना होगा पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य,किसान सेवा -नारायण सेवा के लगे नारे,गाँधीवादी सत्याग्रह जारी- किसान मोर्चा

तुमगांव। विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,करणी कृपा उद्योग हटाओ सिरपुर महासमुंद क्षेत्र बचाओ किसानों का चलाया गया अभियान करणी कृपा उद्योग को हटाते तक जारी रहेगा,जो किसानों का नहीं वो छत्तीसगढ़ हिन्दुस्तान का नहीं, हाइवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर, मालीडीह के कॄषि भूमि,गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि, वन भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड गांधीवादी सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 677 वें दिन आज नव वर्ष मिलन समारोह एवं बैठक आयोजित की गई जिसमें सेकडों किसान,महिला किसान और जवानों ने भाग लिया।आज अखंड सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर,रामलाल विश्वकर्मा,बोधन यादव,लीलाधर पटेल,श्यामलाल ध्रुव गणेश साहू,बेनीराम पटेल,डेरहु साहू दौलत ध्रुव,करण साहू,कुमार बरिहा, रामनाथ ढीढी ने किया।आज अखंड सत्याग्रह को राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे,प्रदेश किसान नेता वेगेंद्र सोनवेर,छन्नू साहू,आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,किसान नेता हेमसागर पटेल,परसराम ध्रुव नाथूराम सिन्हा,उदय चंद्राकर,तोषण सिन्हा, दिनेश यादव,अवध साहू,महिला किसान नेत्री राधाबाई सिन्हा,डिगेश्वरी चंद्राकर,श्याम बाई ध्रुव,ननकुनिया पारधी,खेमिन साहू ललित साहू, टुकेश्वरी ध्रुव कल्याणी ढीढी आदि ने संबोधित किया।सत्याग्रह में शामिल सत्याग्रहीयों को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे ने सत्याग्रही किसानों को नव वर्ष का बधाई देते हुए कहा कि गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा उद्योग द्वारा आदिवासी किसानों की भूमि, शासकीय भूमि,किसनों की भूमि सिंचाई विभाग की नहर नाली,नेशनल हाईवे की भूमि को बलात कब्जा से मुक्त कराने,महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के जीवन दायिनी कोडार बांध का पानी, क्षेत्र के जल जंगल जीव जंतु पर्यावरण को बर्बादी से बचने के लिए यह जो किसान मोर्चा की लड़ाई है वह सत्य की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ सहित भारत के इतिहास में सबसे लंबा समय तक चलने वाला गांधीवादी सत्याग्रह है।माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश के मुताबिक 12 अक्टूबर को 2023 को जिलाधीश महासमुंद द्वारा किसनों से चर्चा के बाद किए गए वादा को जल्द पूरा किया जाए,नहीं तो किसान तुमगांव से महासमुंद जिलाधीश तक करेंगे पदयात्रा माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करना होगा मुख्य मुद्दा।प्रदेश किसान नेता वेगेंद्र सोनवेर ने किसानों को नए साल की बधाई देते हुए कहा कि हम किसानों कि यह लड़ाई गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा उद्योग को निरस्त कराने,विश्व धरोहर सिरपुर,महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के जीवनदायिनी कोडार बांध के पानी को बचाने, शासकीय भूमि,नेशनल हाईवे की भूमि,किसनों की भूमि,सिंचाई विभाग के नहर नाली को बचाने के लिए सत्य की लड़ाई है।इसमें किसानों की जीत हो कर ही रहेगी।किसान नेता श्रीमती छन्नू साहू ने कहा कि करणी कृपा उद्योग में कार्यरत बाहरी श्रमिकों को वापस जाना ही होगा।अवैध डायवर्सन की सुनवाई जिलाधीश जल्दी प्रारंभ करें।करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड के बाउंड्री के अंदर आदिवासियों की भूमि,शासकीय भूमि,सिंचाई विभाग के नहर नाली,किसानों की भूमि को कब्जा मुक्त कराये प्रशासन। बैठक सभा को आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,हेमसागर पटेल,उदय चंद्राकर,नाथूराम सिंह,परसराम ध्रुव, शत्रुघ्न बैरागी,महिला किसान नेत्री राधाबाई सिंह,डिगेश्वरी चंद्राकर,श्याम बाई ध्रुव आदि ने भी संबोधित किया।

Share This: