G7 SUMMIT: PM मोदी करेंगे शिरकत, डोनाल्ड ट्रंप से होगी मुलाकात.. 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

G7 Summit: PM Modi to attend; meeting with Donald Trump scheduled.

G7 SUMMIT:  PM नरेंद्र मोदी फ्रांस दौरे पर हैं। फ्रांस के एवियन शहर में 16-17 जून को होने वाले G7 Summit में वे शामिल होने वाले हैं।

G7 Summit के दौरान PM Modi G7 नेताओं, सहयोगी देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मुलाकात करेंगे, जिसमें ग्लोबल पार्टनरशिप, टिकाऊ आर्थिक विकास, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व्यापार, अर्थव्यवस्था और जलवायु जैसे मुद्दों से ज्यादा पश्चिम एशिया का संकट जैसे मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है।

इस दौरान उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात होने वाली है।

फरवरी 2025 के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली आमने-सामने की बातचीत होगी। दोनों नेताओं के बीच व्यापार समझौते समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है।

G7 सम्मेलन में पश्चिम एशिया के अलावा यूक्रेन युद्ध, वैश्विक व्यापार असंतुलन, ऊर्जा आपूर्ति और महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों की सुरक्षा जैसे विषय भी एजेंडे में शामिल रहेंगे।

लेकिन फ्रांस समेत कई देशों का मानना है कि मौजूदा हालात में मध्य पूर्व की स्थिति सबसे बड़ी प्राथमिकता बन चुकी है।

यदि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ती है तो इसका असर केवल पश्चिम एशिया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक तेल बाजार, समुद्री व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर भी पड़ेगा. ऐसे में G7 शिखर सम्मेलन के नतीजों पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related