बाजार में दोस्ती फिर रेप अब जेल: नाम-पता पूछा और घर आकर किया बलात्कार, पेट दर्द होने पर परिजन अस्पताल ले गए, वहां पता चला 15 साल की लड़की 5 माह की प्रेग्नेंट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर में सड़क चलते 15 साल की लड़की से एक युवक ने नाम-पता पूछा और फिर घर आकर दुष्कर्म किया। साथ ही उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब लड़की की तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि लड़की 5 माह की प्रेग्नेंट है। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, कांकेर थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की लड़की जून माह में कोरर बाजार घूमने के लिए गई थी। वहां उसे एक युवक मिला। उसने खुद का नाम अज्जू बताया और कहा कि वह चारामा के बारगरी नवापारा में रहता है। उसने लड़की से भी उसका नाम-पता पूछा। इसके कुछ दिन बाद युवक उसके घर पहुंच गया। लड़की को अकेला देखकर उससे दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी।

इस घटना के बाद लड़की डर गई और उसने किसी को जानकारी नहीं दी। इसके कुछ समय बाद से लड़की की तबीयत खराब रहने लगी। शरीर में होने वाले बदलाव और बार-बार पेट दर्द की शिकायत पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां लड़की से दुष्कर्म का खुलासा हुआ। आरोपी पर पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

आरोपी ने नाम भी गलत बताया, हुलिए से हुई पहचान
थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया पूछताछ में लड़की ने आरोपी का नाम अज्जू बताया था। जब पुलिस उसकी तलाश के लिए गांव में पहुंची तो इस नाम का कोई मिला ही नहीं। इस पर लड़की से आरोपी का हुलिया पूछा। इस आधार पर संदिग्धों की सूची तैयार की और फिर लड़की को फोटो दिखाई। उससे सही आरोपी की पहचान हुई और उसे पकड़ा गया। उसका नाम मोहित विश्वकर्मा उर्फ गोलू (23) है। उसने पूछताछ में वारदात स्वीकार कर ली है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

KPSC RECRUITMENT SCAM : ED ने 21 ठिकानों पर मारा छापा

KPSC RECRUITMENT SCAM : ED raids 21 locations रायपुर डेस्क।...

GWALIOR ROAD ACCIDENT : मजदूरों से भरी गाड़ी पलटी, 8 की मौत!

GWALIOR ROAD ACCIDENT : Vehicle full of labourers overturned,...

GLOBAL FOOD CRISIS : दुनिया पर खाद्य संकट का खतरा!

GLOBAL FOOD CRISIS : Threat of food crisis on...