मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने 22 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Date:

जगदलपुर : शहर की रहने वाली एक छात्रा के परिजनों से 22 लाख रुपए की ठगी हुई है। आरोपियों ने नागपुर के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रुपए अपने बैंक अकाउंट में डलवा लिए। मामले की शिकायत के 6 साल बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर शहर के बोधघाट इलाके की रहने वाली एक महिला ने साल 2017 में थाना में ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। महिला ने पुलिस को बताया था कि, पंकज दुबे और चंद्रशेखर अत्राम इन दो लोगों का लगातार फोन आ रहा था। दोनों खुद को मेडिकल कॉलेज का स्टाफ बताए थे। जब एडमिशन नहीं हुआ तो कॉल किया गया। फिर दोनों का नंबर भी बंद बताया। जिसके बाद शक हुआ कि ठगी हुई है। फौरन बोधघाट थाना पहुंचकर ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, NEET का जब एग्जाम हुआ था, तो इन्होंने छात्र-छात्रों की पूरी सूची निकाली थी। जिसके बाद उनसे संपर्क कर एडमिशन करवाने का झांसा दिया था। जगदलपुर की एक छात्रा के अलावा और कई लोगों को इन्होंने अपने जाल में फंसाया है और लाखों रुपए का फ्रॉड किया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related