पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर साधा निशाना,कहा- इस बार किसान परेशान न हो इसके लिए….

Date:

रायपुर : 1 नवंबर से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने वाली है। जिसे लेकर राजनीती भी शुरू हो गयी है। पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार पर निशाना साधा है। और धान खरीदी को लेकर शुभकामनाएं दी हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, हमेशा प्रदेश के किसान धान के लिए परेशान होते आये है। राइस मिलर को पेमेंट नहीं किए गए,बारदाने की दिक्कत रही है। इस बार किसान परेशान न हो इसके लिए मैं शुभकामनाएं देता हूं।

जानकारी के अनुसार दूसरी तरफ शुक्रवार देर शाम खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में धान खरीदी के लिए मंत्रिमंडल की उपसमिति की बैठक भी की गई। इस बैठक में आगामी खरीफ वर्ष के किसानों के पंजीयन की व्यवस्था, धान खरीदी कस्टम मिलिंग, बातदानों की उपलब्धता जैसे मामलों पर चर्चा की गई। मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी की जा रही है। 1 नवंबर से धान खरीदी व्यवस्थित ढंग से हो इसके सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार 110 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related