CG के पूर्व विधायक नहीं रहे, समर्थकों में शोक की लहर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

महासमुंद: महासमुंद के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव मकसूदन लाल चंद्राकर का आज सुबह निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा आज ही ग्राम लभराखुर्द में सुबह 11 निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के लोग काफी तादात में शामिल हुए। महासमुंद की एक और खबर छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद नग्न कर लाश को तालाब में फेंक दी। युवक के गले में चोट के निशान पाए गए हैं। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नांदगांव का है।मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवक की पहचान नांदगांव निवासी पूनम पटेल उर्फ गोलू (30) के रूप में की गई है। पूनम अपने पिता सुरेश पटेल के साथ गांव के पास स्थित भगवती राइस मिल में काम करता था। हर रोज की तरह सोमवार को भी वह अपने पिता के साथ साइकिल से राइस मिल में काम करने के लिए निकला था। परिजनों के मुताबिक पूनम की छुट्टी शाम 5 बजे होती है और वह 6-7 बजे तक घर लौट जाता था। उसके पिता रात 8 बजे राइस मिल से काम खत्म करने के बाद घर पहुंचे, तब तक बेटा घर नहीं पहुंचा था। परिवार वालों ने देर रात तक उसका इंतजार किया, लेकिन घर नहीं लौटा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related