इस कारण से आज राहुल गांधी नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, कार्यकर्ताओ से अपील न करे किसी भी तरह का उत्सव, जानिए कारण

Date:

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से कई राज्यों में युवाओं द्वारा चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर रविवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाने की अपील की हैं। राहुल गांधी ने अपनी अपील में कहा कि मैं देशभर के कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं और अपने शुभचिंतकों से अपील करता हूं कि मेरे जन्मदिन पर किसी भी तरह का उत्सव न मनाए।
हम देश भर में उपजी परिस्थितियों से चिंतित हैं। करोड़ों युवाओं का मन दुखी हैं। हमें उनका दर्द साझा करना चाहिए और उनके साथ खड़ा होना चाहिए।इस बीच कांग्रेस नेता सरकार की प्रस्तावित अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में रविवार को जंतर मंतर पर धरना देंगे।राहुल गांधी की मां और कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत इस समय ठीक नहीं है। कुछ ही दिन पहले उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई थी। उसके बाद से ही वह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, उनके शरीर में फंगल इंफेक्शन होने की भी सूचना मिली है। राहुल गांधी के जन्मदिन न मनाने का यह भी एक कारण हो सकता है। हालांकि राहुल के पत्र में ऐसा कुछ भी नहीं था।राहुल गांधी के जन्मदिन को लेकर उनके समर्थकों में खासा उत्साह है। उनके जन्मदिन को लेकर सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर सुबह से #RahulGandhiBirthday ट्रेंड कर रहा है। कोई उन्हें बॉस की संज्ञा दे रहा है तो कोई उन्हें अपनी प्रेरणा बता रहा है। एक यूजर ने उनके बचपन और जवानी की तस्वीर भी साझा की जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सोनिया की गोद में दिखाई दे रहे हैं। दूसरी ओर वह सूट-बूट में तैयार नौजवान के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related