Five Days Week system: कर्मचारी संघ की दो टूक- ‘सुबह 10 बजे तक कोई कर्मचारी ऑफिस नहीं पहुंचेगा’, जानिए क्या है मामला?

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय कार्यालयों में फाइव डेज वीक व्यवस्था (Five Days Week system) लागू होते ही कर्मचारी संगठनों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) ने मंत्रालय, विभागाध्यक्ष कार्यालयों और मैदानी दफ्तरों में कर्मचारी-अधिकारियों की ड्यूटी सुबह 10 से शाम साढ़े पांच बजे तक सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि अब हर शनिवार को अवकाश घोषित करते हुए हफ्ते में 5 वर्किंग डे (5 working days) तय किया गया है।

विभाग द्वारा जारी आदेश में देर से दफ्तर आने वाले कर्मचारियों को हिदायत देते हुए नियमानुसार कार्रवाई की बात भी कही गई है। अब इसके बाद छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ (Chhattisgarh Third Class Employees Union) ने दो टूक कह दिया है कि सुबह 10 बजे तक ऑफिस में कोई कर्मचारी नहीं पहुंचेगा।

महिलाओं को होगी ज्यादा परेशानी

दरअसल इसके पीछे कर्मचारियों की मांग है कि सरकार या तो ऑफिस टाइम सुबह साढ़े 10 बजे से शाम 6 बजे तक कर ले, या तो फाइव डेज वीक का सिस्टम (Five Days Week system) वापस ले ले। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय झा का कहना है कि पहली बात ये है कि मंत्रालय तक कोई बस नहीं चल रही है। दूसरा 10 बजे ऑफिस टाइम को लेकर सबसे ज्यादा तकलीफ महिला कर्मचारियों को होने वाली है। क्योंकि उन्हें घर का सारा काम निपटाकर, बच्चों को तैयार कर स्कूल भी भेजना होता है। इसके बाद वे ऑफिस के लिए आते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related