FIRE EXPLOSION: Firecracker factory blast rocks state, relief and rescue operations underway
काकीनाडा: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में भयंकर धमाका हुआ। हादसे में 18 से ज्यादा लोगों के मौत और 6 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाका दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जब यूनिट में 20 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे थे। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि यह 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई।
ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायल लोगों को अस्पताल भेजना शुरू किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमाका इतना भयंकर था कि कुछ लाशें पास के धान के खेतों तक जा गिरीं। हरे-भरे खेतों के बीच स्थानीय लोग बाराकालू, यानी खाद की बोरियों से बनी चादरों में लाशें ले जाते देखे गए।
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के खेतों में बिखरे शरीर के हिस्सों का पता लगाने के लिए ड्रोन का उपयोग किया है। काकीनाडा गवर्नमेंट हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट ने बताया कि अस्पताल में भर्ती घायल 90 से 100 प्रतिशत तक जले हुए हैं और उनका इलाज जारी है।
स्थानीय प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

